अपना Mindship अकाउंट डिलीट करें
अकाउंट कभी भी डिलीट किया जा सकता है—ऐप में या ईमेल के ज़रिए। डिलीट होने के बाद अकाउंट वापस नहीं मिल सकता। इससे सब्सक्रिप्शन भी कैंसल नहीं होता। उसका पेमेंट Google Play या Apple के ज़रिए होता है, इसलिए पहले उसे वहाँ कैंसल करें।
ऐप में
- Mindship खोलें और Profile पर जाएँ।
- Settings खोलने के लिए ऊपर दिए गियर आइकन पर टैप करें।
- Delete Account पर टैप करें, फिर कन्फ़र्म करने के लिए Delete पर टैप करें।
आपका अकाउंट और डेटा तुरंत डिलीट हो जाते हैं, और ऐप से आपका साइन आउट हो जाता है।
ईमेल से
ऐप अब फ़ोन में नहीं है? जिस ईमेल आईडी से आपने साइन इन किया है, उसी से support@mindship.me पर ईमेल करें और सब्जेक्ट में “Delete my account” लिखें। हम वह अकाउंट और नीचे बताया गया डेटा डिलीट कर देंगे और 30 दिनों के अंदर जवाब देंगे।
अगर आपने बिना साइन इन किए Mindship का इस्तेमाल किया है, या Apple से साइन इन करते समय अपना ईमेल छिपाया था, तो अकाउंट ऐप में ही डिलीट करें: हम आपके ईमेल पते से उसे नहीं ढूँढ सकते।
क्या डिलीट होता है
- साइन इन की जानकारी: आपका ईमेल पता और Apple या Google लॉगिन
- आपकी प्रोफ़ाइल: नाम, लक्ष्य और रिमाइंडर सेटिंग्स
- सांस के चेक, उनके नतीजे और वे रिकॉर्डिंग, जिनका एनालिसिस अभी चल रहा है
- अभ्यासों की हिस्ट्री, पसंदीदा अभ्यास, फ़ीडबैक और प्रोग्राम
- हमारे पास मौजूद रिकॉर्ड: आपकी ख़रीदारी, आपको भेजे गए ईमेल और नोटिफ़िकेशन, और वह विज्ञापन या लिंक, जिससे आपने ऐप इंस्टॉल किया
हम सांस की रिकॉर्डिंग जाँचने वाली अपनी सर्विस, RevenueCat (सब्सक्रिप्शन) और Reteno (ईमेल और पुश नोटिफ़िकेशन) से भी कहते हैं कि उनके पास आपकी जो जानकारी है, उसे डिलीट कर दें।
क्या रखा जाता है
- स्टोर में ख़रीदारी के रिकॉर्ड। Google Play और Apple अपने पास आपके पेमेंट का रिकॉर्ड रखते हैं, जैसे टैक्स से जुड़े कानूनों का पालन करने के लिए। हम उन्हें डिलीट नहीं कर सकते।
- सांस की ऐसी रिकॉर्डिंग, जिनमें कोई कुछ नहीं बोलता। सांस के एनालिसिस को बेहतर बनाने के लिए हम इन्हें बिना किसी समय-सीमा के रख सकते हैं। इनके साथ ऐसी कोई जानकारी नहीं होती जिससे इन्हें आपसे जोड़ा जा सके—न अकाउंट ID, न ईमेल, न सांस के चेक का नतीजा। इसी वजह से हम इन्हें डिलीट करने के लिए ढूँढ भी नहीं सकते।
- एनालिटिक्स और क्रैश रिपोर्ट। PostHog, AppsFlyer और Firebase Crashlytics ऐप में क्या-क्या किया गया, उसका रिकॉर्ड और क्रैश रिपोर्ट रखते हैं। हर सर्विस इन्हें अपने तय किए हुए समय तक रखती है। ये आपके नाम या ईमेल से नहीं, बल्कि एक रैंडम अकाउंट ID से जुड़े होते हैं।
- लॉग और आँकड़े। सर्वर लॉग में आपकी अकाउंट ID हो सकती है। ये लॉग 30 दिन बाद डिलीट हो जाते हैं। अकाउंट डिलीट करने का रिकॉर्ड (अकाउंट की रैंडम ID और तारीख़) और ऐसे आँकड़े रखे जाते हैं जिनसे किसी की पहचान नहीं होती।
- बैकअप में कुछ समय तक एक कॉपी रह सकती है। नए बैकअप से पुराने बैकअप बदलने पर यह कॉपी हट जाती है।
सवाल
support@mindship.me पर लिखें। ज़्यादा जानकारी हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और सपोर्ट पेज पर मिलेगी।