विज्ञान और AI पर आधारित
सांस के व्यायाम
मिलिए Mindship से। यह AI से चलने वाला ऐप है, जिसमें तनाव और घबराहट कम करने, आराम करने, एनर्जी बढ़ाने और फ़ोकस बेहतर करने के लिए विज्ञान पर आधारित सांस के अभ्यास हैं। ऐप आपकी सांस के पैटर्न और सेहत से जुड़े डेटा को देखकर हर अभ्यास आपके हिसाब से तैयार करता है।






Mindship क्यों?
आपके लिए बने सांस के अभ्यास
हमारा ऐप विज्ञान, आपके डेटा और AI की मदद से आपके लिए सबसे सही सांस का अभ्यास चुनता है। यह आपकी सांस के पैटर्न और बदलती ज़रूरतों के हिसाब से बदलता रहता है।
कुछ ही मिनटों में जैसा चाहें, वैसा महसूस करें
अपनी भावनाओं को संभालें और शरीर को शांत होने दें। सांस का अभ्यास जल्दी बेहतर महसूस करने का आसान और असरदार तरीका है। इससे कुछ ही मिनटों में आराम करने, फिर से एनर्जी पाने या फ़ोकस करने में मदद मिलती है।
तनाव से राहत, एनर्जी, फ़ोकस
कभी भी, कहीं भी ख़ुद को संभालें। जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो, तब विज्ञान पर आधारित और आपके हिसाब से बने सांस के अभ्यासों से तनाव कम करें, एनर्जी बढ़ाएँ या फ़ोकस बेहतर करें।
मिलिए Mindship से
हमारा ऐप विज्ञान, आपके डेटा और AI की मदद से सांस के असरदार अभ्यास सुझाता है। ये सुझाव आपकी बदलती ज़रूरतों, आपकी सांस के पैटर्न और सेहत के डेटा (जैसे नींद और एक्टिविटी) के आधार पर मिलते हैं।
चाहे घबराहट कम करनी हो, तनाव संभालना हो या फ़ोकस बेहतर करना हो, हर अभ्यास कुछ ही मिनटों में वैसा महसूस करने में मदद करता है, जैसा आप चाहें। और हर बार अभ्यास आपके हिसाब से होता है।




विज्ञान पर आधारित तरीके
Mindship मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस की ताज़ा रिसर्च के आधार पर तनाव संभालने और बेहतर महसूस करने के ऐसे असरदार तरीके देता है, जो वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित हैं।
- असली यूज़र्स की रिकॉर्डिंग पर सांस लेने-छोड़ने और टाइमिंग की सही पहचान
- 83%
- सिस्टम को सिखाने वाले उदाहरण, जो एक्सपर्ट्स की मार्क की हुई सांस की रिकॉर्डिंग से बने हैं
- 7,70,000
- हर सेकंड इतनी बार हमारा सिस्टम सांस की आवाज़ जाँचता है
- 100×
अभ्यास Kateryna Kotenko के साथ मिलकर बनाए गए हैं, जो सर्टिफ़ाइड ब्रीदिंग थेरेपिस्ट (GPBA) और मनोवैज्ञानिक हैं और जिन्हें 15+ साल का अनुभव है।


यह कैसे काम करता है
हमारा AI आपकी सांस के पैटर्न और सेहत से जुड़े डेटा को देखकर समझता है कि आपका शरीर और मन किस हालत में हैं, और तनाव कितना है।
बताएँ कि आपको कैसा लग रहा है या आपको क्या चाहिए (जैसे “स्ट्रेस वाली सिचुएशन के बाद शांत होना है”, “किसी ज़रूरी मौके से पहले घबराहट कम करनी है”, “फ़ोकस करना है” ...)। फिर आपको सांस के ऐसे अभ्यास मिलेंगे, जो आपकी सांस की लय, उस समय की हालत और ज़रूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं।
सांस पर ध्यान दें
एक पल रुकें और ख़ुद को संभालें। अपनी सांस की सहज लय पर ध्यान दें और हर बार सांस छोड़ते हुए महसूस करें कि तनाव कम हो रहा है।
आपके साथ बदलता रूटीन
आपकी सांस बदलती है, तो Mindship भी बदलता है। हम हर अभ्यास को उसी वक़्त आपकी सांस के हिसाब से एडजस्ट करते रहते हैं, क्योंकि सांस की लय हर पल अपने-आप बदलती रहती है।
- सांस लें
- 2.5सेकंड
- सांस छोड़ें
- 5सेकंड
- अभ्यास
- 1 मिनट 49सेकंड
मदद बस एक टैप दूर
आपको जैसा भी लग रहा हो, जो भी चाहिए, हम आपको ख़ुद का ख़याल रखने का सबसे अच्छा तरीका देंगे, ख़ास आपके हिसाब से। Mindship का AI आपके लिए एकदम सही मदद तैयार करता है—बारीकी से और पूरी परवाह के साथ।

छोटा-सा ब्रेक भी मायने रखता है।
आज आपके लिए
हर दिन नई प्रेरणा
अपना दिन बेहतर बनाने के लिए गाइडेड अभ्यास, काम की बातें और टिप्स देखें। तनाव से राहत चाहिए, फ़ोकस करना है या आराम करना है—हर कदम पर हम साथ हैं।
अपनी भावनाओं को अपनाएँ और समझें
आपकी भावनाएँ आपकी पहचान का हिस्सा हैं। घबराहट हो या सुकून, उदासी हो या ख़ुशी—Mindship हर हाल में ख़ुद को समझने और संभालने में मदद करता है। चलिए, साथ मिलकर मन का सुकून ढूँढें।








सांस की ताक़त, असल ज़िंदगी में
बहुत से लोगों का अनुभव है कि सांस लेने की तकनीकों को रोज़ के रूटीन में शामिल करने से मन ज़्यादा स्थिर और शांत रहता है, और लगता है कि सब कुछ अपने काबू में है। ये अभ्यास तनाव संभालने, फ़ोकस बेहतर करने और कुल मिलाकर अच्छा महसूस करने में मददगार पाए गए हैं।

ब्रीदिंग टेक्नीक से मुझे अपनी भावनाएँ संभालने में सच में मदद मिली है। जब मुझे तनाव होता है, तो कुछ गहरी सांसें लेने से शांत रहने और फ़ोकस करने में मदद मिलती है। इतना आसान, फिर भी इतना असरदार तरीका।

मेरा अपना बिज़नेस है, इसलिए हर वक़्त दबाव रहता है। लेकिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ से मुझे शांत और स्थिर रहने में मदद मिली है। भागदौड़ के बीच इससे फ़ोकस जल्दी लौट आता है और मन थोड़ा संभल जाता है।

एग्ज़ाम के दिनों में मुझे अक्सर घबराहट होती है और सब कुछ संभालना मुश्किल लगता है। सांस के अभ्यास मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा रहे हैं: इनसे मुझे शांत होने और पढ़ाई के लिए सही मूड में आने में मदद मिलती है।

Mindship के बारे में आपके सवालों के जवाब
तनाव कैसे संभालें, बेहतर कैसे महसूस करें और Mindship का पूरा फ़ायदा कैसे उठाएँ—इनसे जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब यहाँ पढ़ें।
बिल्कुल। Mindship में हम अपने यूज़र्स की निजी जानकारी की सुरक्षा और प्राइवेसी को बहुत अहमियत देते हैं। आपके डेटा की सुरक्षा के लिए हम कड़े मानक अपनाते हैं। आपके डिवाइस के बाहर रखी गई किसी भी जानकारी को संभालते समय हम मेडिकल डेटा की सुरक्षा से जुड़े लागू नियमों का पालन करते हैं।
Mindship में तनाव कम करने, फ़ोकस बेहतर करने और कुल मिलाकर बेहतर महसूस करने के लिए सांस के कई तरह के व्यायाम हैं। हमारा AI आपकी सांस के पैटर्न और ज़रूरतों को देखकर उसी वक़्त आपके लिए व्यायाम चुनता और सुझाता है। सभी व्यायामों की पूरी लिस्ट ऐप की “Exercise Library” में मिलेगी।
सेशन शुरू करने के लिए बस अपने डैशबोर्ड के टेक्स्ट बॉक्स में अपनी बात लिखें (जैसे “मुझे घबराहट हो रही है” या “मुझे फ़ोकस करना है”)। आपने जो लिखा, उसके आधार पर Mindship उस समय की आपकी ज़रूरत के हिसाब से सांस का व्यायाम सुझाएगा और हर कदम पर आपको गाइड करेगा।
हाँ, Mindship को ऐसे बनाया गया है कि आप इसे जब चाहें, जहाँ चाहें इस्तेमाल कर सकें। घर हो, ऑफ़िस हो या सफ़र, ऐप में छोटे व्यायाम मिलेंगे, जो तनाव संभालने और मन को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
हाँ, चाहे पहली बार शुरुआत करनी हो या पहले से अभ्यास हो, Mindship आपके लिए एकदम सही है। शुरुआत करने वालों के लिए आसान व्यायाम हैं और उन्हें करने का तरीका भी आसानी से समझाया गया है। जैसे-जैसे आपका अभ्यास बेहतर होता है, Mindship आपकी बदलती ज़रूरतों के हिसाब से अभ्यास सुझाता है और हर कदम पर आपका साथ देता है।
हाँ, Mindship मोबाइल पर पूरी तरह काम करेगा। इसे मोबाइल ब्राउज़र में इस्तेमाल किया जा सकेगा या App Store या Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकेगा। जल्द ही फ़ोन पर Mindship की मदद से कहीं से भी तनाव संभालना और अपना ख़याल रखना आसान होगा।
हमारा तरीका
हमारा ऐप विज्ञान, आपके डेटा और AI की मदद से सांस के असरदार अभ्यास सुझाता है। ये सुझाव आपकी बदलती ज़रूरतों, आपकी सांस के पैटर्न और सेहत के डेटा (जैसे नींद और एक्टिविटी) के आधार पर मिलते हैं।
चाहे घबराहट कम करनी हो, तनाव संभालना हो या फ़ोकस बेहतर करना हो, हर अभ्यास कुछ ही मिनटों में वैसा महसूस करने में मदद करता है, जैसा आप चाहें। और हर बार अभ्यास आपके हिसाब से होता है।





